Monday, 5 May 2025

Sanso ki mala pe, Nusrat

 Spotify 30 min

सांसों की माला पे सिमरूँ मैं पी का नाम

अपने मन की मैं जानूं और पी के मन की राम

यही मेरी बंदगी है यही मेरी पूजा


अब किस्मत के हाथ है इस बंधन की लाज

मैंने तो मन लिख दिया सांवरे के नाम

मैं पी की मूरत को पूजू मैं पी की सूरत को पूजू 

हर दम, पी के नाम कहूँ मैं पुजारी हर साँस में वारी 


हम और नहीं kacchu काम के मतवाले पी के नाम के

सजनी बाती कब लिखूँ जो प्रीतम हो परदेस 

तन में, मन में पिया बसे, भेजूँ किसे सन्देश में


हर हर में है हर बसे, हर हर को हर है हर की आस 

हर को हर हर ढूँढ फिरी, और हर है मोरे पास


दीन धरम सब छोड़ के मैं तो पी की धुन में सुध-बुध खोई 

चित जाऊँ गुण पी पी के गाऊँ और नहीं कोई दूजा काम


प्रेम के रंग में ऐसी डूबी, बन गया एक ही रूप 

प्रेम की माला जपते-2, आप बनी मैं श्याम


आ पिया इन नैनन में जो मैं पलक ढांप तोहे लूँ

ना मैं देखू गैर को, ना मैं तोहे देखने दूं


प्रीतम, हम तुम एक हैं, जो कहें सुनन में दो

हम तुम एक हैं, प्रीतम, जो कहें सुनन में दो


प्रीतम, तुमरे संग है अपना राज सुहाग

तुम ना हो तो कच्छु नहीं, तुम मिले तो जागे भाग


औगण, पूजा-पाठ तजाय, और लगा प्रेम का रोग

प्रीतम का बस ध्यान रहे, यही है अपना जोग


हाथ छुड़ावत जात हो, जो निर्मल जान के मोहे

हृदय में से जात हो, तब मैं जानूं तोहे


हर दम देखो मोरा पहरुवा, सदा रहत मोरे घर नाहीं

अंदर-बाहर आप वही है, मैं नाहीं, मैं नाहीं


जोगनिया का भेष बना के पी को ढूंढन जाऊं री

नगरी-2, द्वारे-2, पी की शबद सुनाऊँ री


तरस बिखेरी जग में हो के, दर्शन भीख मांगू री

तन मन उन पर वारूं, पी की जोगनिया कहलाऊं री


प्रेम के रंग में ऐसी डूबी, बन गया एक ही रूप

प्रेम की माला जपते-2, आप बनी मैं श्याम


प्रीतम का कुछ दोष नहीं है, वो तो है निर्दोष

अपने आप से बातें करके, हो गई मैं बदनाम


प्रेम पियाला जब से पिया है, जी का है ये हाल

तारों पे नींद आ जाये, कांटों पे आराम


जीवन का श्रृंगार है प्रीतम, मांग का है सिंदूर

प्रीतम की नजरों से गिर के, जीना है किस काम

No comments:

Post a Comment